Pages

Excuse

Note: Dear Friends….Excuse any mistake in my writing

Monday 24 February 2014

साध्वी ऋतंभरा का ‘वात्सल्य ग्राम’

साध्वी ऋतंभरा का ‘वात्सल्य ग्राम’

$img_titleवृंदानव में करीब 54 एकड़ परिसर में साध्वी ऋतंभरा का 'वात्सल्य ग्राम' आश्रम है। इस आश्रम में  पराश्रित बच्चे, महिला और वृद्धों के निवास की व्यवस्था है। आश्रम के विशाल दरवाजे के बाईं ओर एक पालना है, जहां कोई भी व्यक्ति, किसी भी समय अनचहा या अनाथ शिशु को रखकर जा सकता है। पालने में बच्चा छोड़कर जाने वाले व्यक्ति को आश्रम से संबंधित सदस्य किसी भी प्रकार का प्रश्‍न नहीं पूछता। पालने में कोई बच्चा रखते ही पालने पर लगा सेंसर आश्रम के व्यवस्थापन को इसकी सूचना देता है और आश्रम का कोई अधिकारी आकर उस बच्चे को आश्रम ले आता है। आश्रम में प्रवेश होते ही वह बच्चा वात्सल्य ग्राम परिवार का सदस्य हो जाता है। अब वह वह अनाथ नहीं कहलाता, उसे आश्रम में ही माँ, मौसी, दादा-दादी; सब रिश्तेदार मिल जाते हैं! यहाँ लाकर छोड़े गए प्रत्येक बच्चे का उपनाम परमानन्द रखा जाता है। "परमानन्द" यह साध्वी ऋतंभरा जी के गुरु का नाम है।
$img_titleआश्रम में बच्चों के लिए, सामवेद गुरुकुलम् पाठशाला है। यहां सीबीएससी के अभ्यासक्रमानुसार पढ़ाई के साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के भी उपक्रम चलाए जाते हैं। यहां के बगीचे में बच्चों के सामान्य ज्ञान के विकास के लिए विविध प्राणियों के पुतले (Model) रखे गए हैं। बच्चों की नैतिक शिक्षा के लिए रामायण आदि महाकाव्य के प्रसंगों की झांकियां बनाई गईं हैं। इन बच्चों को प्राकृतिक चिकित्सा और योग की भी शिक्षा दी जाती है। लड़कों को पांचवी तक आश्रम के गोकुलम् में रखा जाता है, फिर आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें भोसला मिल्ट्री स्कूल जैसे भारत के अच्छे निवासी शालाओं में भेज जाता है।
$img_titleइस शाला के अतिरिक्त आश्रम की दूसरी भी एक शाला है। जहां बाहर के करीब 350 विद्यार्थी मात्र 10 रुपये मासिक शुल्क देकर पढ़ते हैं। इन विद्यार्थिंयों को शाला का गणवेश, एक समय का भोजन और शाला के लिए आवश्यक साहित्य नि:शुल्क दिया जाता है।
परिवार द्वारा तिरस्कृत व परित्यक्त महिलाओं के लिए भी आश्रम में गोकुलम् की व्यवस्था है। यहां आयुनुसार तीन महिलाओं का- माँ, मौसी और दादी, ऐसा एक परिवार बनाकर, प्रत्येक परिवार को निवास के लिए सभी सुविधाओं से युक्त चार कमरों का एक फ़्लैट दिया जाता है। इस एक परिवार के साथ पांच से दस बच्चे रहते हैं। इस प्रकार के तीस परिवार गोकुलम् में रहते हैं। परिवार के इन महिलाओं के द्वारा उन बच्चों को संस्कार दिए जाते हैं। भारतीय रीति-रिवाज की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए उनका पालन-पोषण किया जाता है तथा सामान्य व्यवहार की शिक्षा और आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
$img_titleपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आश्रम में 'गीता रत्न' प्रशिक्षण केन्द्र है, जहां इन महिलाओं को बेकरी उत्पाद, एम्ब्रॉयडरी आदि स्वयं रोजगार का प्रशिक्षण दिया जाता है।
आश्रम में अतिदक्षता विभाग (आयसीयु) की सुविधा सहित सभी वैद्यकीय सुविधाओं से युक्त रुग्णालय भी है। इसकी सेवायें आश्रम के निवासियों के साथ ही बाहर के गरीब लोगों के लिए भी उपलब्ध है। यहां नेत्र रुग्णालय में भी नि:शुल्क चिकित्सा सेवा दी जाती है।
साध्वी ऋतम्भरा कहती हैं, "मैंने बीस वर्ष पूर्व दिल्ली के ज्वालानगर में महिला सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वयंरोजगार प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया था। 2003 में जब मैं वृंदावन आई तब उस समय आश्रम की सहायता करने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं था। लोगों ने सहायता दी और आज आप उसके परिणाम देख रहे हैं।"
$img_titleआप वही साध्वी ऋतम्भरा जी हैं जिनकी सिंह गर्जना ने 1989-90 के श्रीराम मन्दिर आन्दोलन को ऊर्जा प्रदान करने का महान कार्य किया था, परन्तु उसी आक्रामक सिंहनी के भीतर वात्सल्य से परिपूर्ण मातृत्व हृदय भी है जो सामाजिक संवेदना के लिए द्रवित होता है। यही हृदय की विशालता हिन्दुत्व का आधार है जो अन्याय का दृढ़तापूर्वक सामना करता है और संवेदना से द्रवित होकर समाज के उत्थान के लिए शक्ति प्रदान करता है।
सम्पर्क
वात्सल्य ग्राम
मथुरा-वृंदावन मार्ग,
वृंदावन,
पोस्ट - प्रेमनगर
(उत्तर प्रदेश, भारत)
दूरभाष : +91-565-2456888 / +91-9412238788

No comments:

Post a Comment